फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: केंद्रीय कर्मियों के डीए में बढ़ोतरी जल्द, पीएम मोदी ने की नई शिक्षा नीति की समीक्षा, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sat, 07 May 2022 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों के 'डीए' यानी महंगाई भत्ते में जुलाई माह के दौरान तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
विज्ञापन
1 of 9
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों के 'डीए' यानी महंगाई भत्ते में जुलाई माह के दौरान तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
विज्ञापन

2 of 9
DA - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय कर्मियों के डीए में हो सकती है तीन-चार फीसदी की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों के 'डीए' यानी महंगाई भत्ते में जुलाई माह के दौरान तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका फायदा 68 लाख पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत 'डीआर' के तौर पर मिलेगा। गत मार्च में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 'एआईसीपीआई' में एक फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। चूंकि सामान्य तौर पर महंगाई भत्ता पहली जनवरी और पहली जुलाई से बढ़ाए जाने का ट्रेंड रहा है, इसलिए आगामी जुलाई में केंद्रीय कर्मियों को खुशियों की सौगात मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 9
पीएम मोदी - फोटो : Social media
पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार 7 मई, 2022 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के क्रियाण्वयन की समीक्षा की। इस दौरान पीएम मोदी ने स्कूली छात्रों पर तकनीक की ओवर-एक्सपोजर से बचने के लिए शिक्षा के हाईब्रिड मॉडल पर जोर दिया। हाईब्रिड मॉडल वह व्यवस्था होती है जिसमें छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही रूप में शिक्षा प्रदान की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
tajinder pal singh bagga - फोटो : Social Media
तजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
दिल्ली भाजपा के युवा नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। शनिवार को मोहाली कोर्ट ने तजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 9
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
जीत की पटरी पर लौटी राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। संजू सैमसन की अगुआई में राजस्थान ने सीजन की सातवीं जीत हासिल की और तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर अग्निकांड: प्रेमी ने झगड़े के बाद लगाई थी प्रेमिका की स्कूटी में आग
शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में लगी आग के मामले में अब नई बात सामने आई है। इसके बाद अब साजिश की आशंका बलवती हो रही है। यह कहा जा रहा है कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई थी। इसके बाद से अब पूरी घटना में नया मोड़ सामने आ गया है। मामले में प्रेम-प्रसंग का एंगल भी आया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 9
बीस्ट, केजीएफ 2, जर्सी - फोटो : social media
'केजीएफ 2' से टकराने वाली फिल्मों का हुआ बुरा हाल
निर्देशक प्रशांत नील की 'केजीएफ: चैप्टर 2' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। पहले इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, फिर यह हिंदी पट्टी में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, और अब यह 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं कि 'केजीएफ: चैप्टर 2' से टकराने वाली अन्य फिल्मों का क्या हाल है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 9
Russia Ukraine War - फोटो : Amar Ujala
आतंकियों को उनके ठिकाने पर घुस कर मारा
जम्मू-कश्मीर में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक इंटेलिजेंस और त्वरित कार्रवाई के बलबूते आतंकियों को उनके ठिकाने पर घुसकर मारा। इस साल पहले चार माह में सुरक्षा बलों ने 64 आतंकियों को खत्म कर दिया। अप्रैल माह में रिकॉर्ड 14 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें 23 आतंकी मारे गए। दो जवान शहीद हुए हैं। खास बात ये है कि मारे गए आतंकियों में से 39 आतंकी, पाकिस्तान एवं आईएसआई समर्थित 'लश्कर-ए-तैयबा' संगठन से जुड़े थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

9 of 9
श्रीलंका संकट - फोटो : ANI
श्रीलंका में गहराता संकट
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में राजपक्षे सरकार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच सांसद रंजीत सियामबालापिताया ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। हाल ही में सांसद रंजीत सियामबालापिताया को श्रीलंकाई संसद के डिप्टी स्पीकर पद के लिए चुना गया था। कोलंबो पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद रंजीत सियामबालापिताया ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सूचित किया कि वह जल्द से जल्द डिप्टी स्पीकर के पद से इस्तीफा देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें