फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: जोस बटलर से लेकर कगिसो रबाडा तक, आईपीएल 2022 में सुपरहिट रहे हैं ये छह विदेशी खिलाड़ी

Sat, 07 May 2022 06:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2022 में जोस बटलर से लेकर डेविड वॉर्नर और कगिसो रबाडा तक कई विदेशी खिलाड़ियों ने कमाल किया है। यहां हम उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अब तक सुपरहिट रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2022 के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में 50 से ज्यादा मैच हो चुके हैं और आधे से ज्यादा सीजन गुजर चुका है। प्लेऑफ स्थिति भी धीरे-धीरे साफ हो रही है। गुजरात, लखनऊ राजस्थान जैसी टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय लग रहा है। हर साल की तरह बार भी कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल के जरिए अपनी पहचान बनाई है। तिलक वर्मा और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी अब वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इसके साथ ही कुछ विदेशी खिलाड़ियों का जलवा भी इस सीजन में कायम है। जोस बटलर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, कगिसो रबाडा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। यहां हम उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस सीजन अपना जलवा दिखाया है। 
विज्ञापन

1.जोस बटलर 

2 of 7
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 पारियों में 618 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 116 रन और स्ट्राइक रेट 152.21 का रहा है। बटलर ने इस सीजन 61.80 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। बटलर इस सीजन 55 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। वो इस सीजन के सबसे कीमती खिलाड़ी भी हैं। 
विज्ञापन

2.डेविड वॉर्नर

3 of 7
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने आठ पारियों में 59.33 के औसत से 356 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 156.82 और सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 92 रन रहा है। वॉर्नर इस सीजन सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले चुके हैं। इस सीजन उन्होंने 45 चौके और 12 छक्के भी लगाए हैं। 

3.कगिसो रबाडा

4 of 7
कगिसो रबाडा - फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन भी अपना कमाल दिखाया है। 10 पारियों में 18 विकेट निकालने वाले रबाडा की इकोनॉमी 8.54 की रही है। इस सीजन वो दो बार पारी में चार विकेट भी निकाल चुके हैं। रबाडा ने हर 12वीं गेंद पर विकेट निकाला है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर चार विकेट हैं। 35 ओवर की गेंदबाजी में रबाडा ने 299 रन खर्चे हैं। 
विज्ञापन

4.फाफ डुप्लेसिस

5 of 7
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस सीजन रन के बनाने के मामले में 11वें नंबर पर हैं। उन्होंने 11 पारियों में 28.73 के औसत से 316 रन बनाए हैं। 96 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा है। 130.04 के औसत से दो अर्धशतक लगाने वाले डुप्लेसिस ने कप्तान के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीजन वो 31 चौके और 11 छक्के लगा चुके हैं। 
विज्ञापन

5.वनिंदु हसरंगा 

6 of 7
वानिंदु हसरंगा - फोटो : IPL/BCCI
श्रीलंका के स्पिनर वनिंदु हसरंगा इस साल आरसीबी के लिए कमाल कर रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 37 ओवर की गेंदबाजी की है और 304 रन खर्चे हैं। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 20 रन देकर चार विकेट रहा है। एक पारी में उन्होंने चार विकेट लेने का कारनामा भी किया है। हसरंगा इस सीजन हर 14वीं गेंद पर विकेट ले रहे हैं और एक विकेट लेने में औसतन 19 रन खर्च कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6. ड्वेन ब्रावो 

7 of 7
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के स्टार गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने भी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है। वो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और इस सीजन भी आठ मैचों में 14 विकेट निकाल चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर चार विकेट रहा है। ब्रावो ने 8.73 के इकोनॉमी से रन खर्चे हैं और हर 13वीं गेंद पर विकेट चटकाया है। उनका गेंदबाजी औसत 18.50 का है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें