फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति मंदिर के बाद अब बांके बिहारी मंदिर से निकले 20 लाख के पुराने नोट

Mon, 06 Mar 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को 16 गुल्लकें खोली गईं। इनमें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी को एक करोड़ चालीस लाख रुपये मिले हैं। इनमें पुराने 500 और 1000 के नोट भी निकले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बताया गया कि 20 लाख रुपये के ये पुराने नोट हैं। इन सभी नोटों को कोर्ट में जमा कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पिछले दिनों मंदिर प्रशासक एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रखीं 16 गुल्लकों को खोलकर नोटों की गिनती का कार्य शुरू किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्यवेक्षकों की निगरानी में खोली गईं गुल्लकों में निकली रकम को मंदिर के प्रबंधन के कर्मचारियों ने गिना। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से चल रही नोट गिनने की प्रक्रिया रविवार को पूरी कर ली गई। इन रुपयों को बैंक के खातों में जमा करा दिया गया है। 

4 of 5
मुनीष शर्मा के अनुसार होली से पूर्व सोमवार को मंदिर की सभी गुल्लकों को एक बार फिर से खोलकर उनके रुपयों को निकलकर गुल्लकों को बंद कर दिया जाएगा। होली पर गुल्लकों में पानी गिरने से नोट खराब होने की आशंका के कारण इन्हें खाली कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले तिरुपति में भी पुराने नोट मिलने की खबर आई थी। इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने आरबीआई को खत लिखकर इस बात से अवगत कराया था कि उनके पास 4 करोड़ के पुराने नोट जमा हो गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें