वायरल जोक्स: हंसने से बुरा समय भी जल्दी बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसी को अपनी जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। हंसने से इंसान के चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
रमेश समंदर किनारे लेटा धूप ले रहा था..अंग्रेजी थोड़ा तंग थी इतने में ....
एक अमेरिकी- आर यू रिलैक्सिंग?
रमेश- नो डियर आई एम रमेश ...
थोड़ी देर बाद एक दूसरा अमेरिकन वहां से गुजरा- आर यू रिलैक्सिंग?
रमेश चिल्लाकर- कमीने, आई एम रमेश!
फिर खिजलाकर रमेश वहां से उठकर दूसरी तरफ चला गया, जहां एक अमेरिकन सुंदरी लेटी थी रमेश ने उससे पूछा- आर यू रिलैक्सिंग?
अमेरिकी सुंदरी- यस, आई एम रिलैक्सिंग...
रमेश उसे एक तमाचा मार के बोला, यहां पड़ी है, उधर तुझे तेरे घरवाले ढूंढ रहे हैं।