चुटकुले: आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी एक दवा की तरह है। हंसने से इंसान प्रसन्ना रहता है जिसकी वजह से उसके चेहरे पर खुशी रहती है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपके कई दोस्त भी बन जाते हैं जिससे आप बोर नहीं होते हैं। आपका खाली समय दोस्ते के साथ बैठकर और हंसकर कट जाता है। इससे आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं। इसीलिए हम आपके रोज कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लाए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...