फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब लड़की का पुराना बॉयफ्रेंड उसकी शादी में पहुंचा..., पढ़िये मजेदार जोक्स

Wed, 22 Sep 2021 04:13 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता - यार बंता, पत्नी को बेगम क्यों कहा जाता है?

बंता - क्या है कि शादी के बाद सारे गम पति को हो
जाते हैं तो पत्नी बेगम हो जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - अच्छा बताओ फल कौन कौन से होते हैं?

स्टूडेंट - बनाना, एप्पल, मेंगो वगेरह।

टीचर - और बताओ...

बच्चा - बस और सब बढ़िया...
ऊपर वाले की कृपा है...
आप बताओ क्या हाल चाल?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
शिक्षक - बस इरादे बुलन्द होने चाहिए,
पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है। 

पप्पू - मैं तो लोहे से भी पानी निकाल 
सकता हूं सर। 

शिक्षक - कैसे?

पप्पू - हैंड पंप से। 

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक महिला समोसे को खोलकर अंदर
का मसाला खा रही थी।

किसी ने पूछा - आप पूरा समोसा 
क्यों नहीं खा रहीं?

औरत बोली - मैं बीमार हूं डॉक्टर 
ने बाहर की चीज खाने से मना 
किया हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
ये कुत्ते भी न कार और बाइक के पीछे
ऐसी तेजी से भागते हैं, कि जैसे

अगले चौराहे पर दो झापड़ मार कर
गाड़ी ही छीन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दरवाजा खोलते ही...

लड़की - आज मेरी शादी है... अब क्यों आए
हो मेरी जिंदगी में वापिस? 

लड़का - पानी के कैंपर कहां रखने हैं?
काम धंधा भी छोड़ दें क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें