फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पप्पू डॉक्टर के पास अपने दांत निकलवाने पहुंचा, आगे जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Wed, 22 Sep 2021 10:18 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


टीचर - चल बता...
4 और 4 कितने होते हैं?

पप्पू - 10 होते हैं।

टीचर - 8 होते हैं... नालायक

पप्पू - हम दिलदार घर से हैं....
2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
डॉक्टर - कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?

मरीज - जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई
ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब है?

मरीज - जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति - ऑफिस में बैठे-बैठे फेसबुक पर पोस्ट किया - पंक्षी
बनूं उड़ा फिरूं मस्त गगन में।

पत्नी (कमेंट कर) - धरती पर आते ही सब्जी ले आना अपने भवन में।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
ज्योतिषी - तुम्हारी कुंडली में बहुत धन है।

लड़का - अब यह बताइए कुंडली से बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें?
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की वाले - हमें लड़का पसंद नहीं है।

लड़के के घरवाले - जी यह पसंद तो हमें भी नहीं है, अब क्या
करें घर से निकाल दें क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दांत का डॉक्टर - आपका दांत निकालना पड़ेगा
क्योंकि ये सड़ चुका है।

पप्पू - हां तो कितने पैसे लगेंगे?

दांत का डॉक्टर - बस 200 रुपये लगेंगे।

पप्पू - 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो,
निकाल तो मैं खुद लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें