फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: सास और बहू की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sat, 11 Dec 2021 07:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना है, तो इंसान को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जिस प्रकार से सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खान-पान जरूरी है। उसकी प्रकार से इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों आप से दूर रहती है। हंसी और चुटकुले इंसान को हंसाने का काम करते हैं। इसलिए हम मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।

बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।

पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।

पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सास- बहू कहां हो तुम? 

बहू- होटल में हूं, बहुत तेज बहुत भूख लग रही थी है इसलिये यहां खाना खा रही हूं, 

आप कहां हो सासू मां? 

सास- लंगर में... तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।

 पिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 

चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है? 

बेटा- 6 और 7 पापा! बाप- 

शाबाश... बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद! 

बेटा- 8, 9, 10 बाप- और उसके बाद? 

बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 

दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... 

अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था। 

डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। 

हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है ! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें