फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से बोला संता- जान, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 11 Dec 2021 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। प्रसन्न रहने से घर में सुख और शांति हमेशा बनी रहती है। लोगों को डाॅक्टर और योग गुरु दोनों हंसने की सलाह देते हैं ताकि सेहत अच्छी रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुल बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 


संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 

लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?

संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...

लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न

संता- चौंककर हां, बिलकुल सही

लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू

लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 

संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी

उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता अपनी पत्नी से- जान, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, 

बीवी- अच्छा, तो क्या मैं आपको नहीं करती? आपके लिए तो मैं पूरी दुनिया से लड़ सकती हूं। 

संता- लेकिन बेबी तुम तो बस मुझसे ही लड़ती रहती हो? 

बीवी- आप ही तो मेरी दुनिया हो
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो?

पप्पू- हां टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता?

पप्पू- मरा हुआ परिंदा 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक भिखारी को 100 का नोट मिला वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया 1500 रुपये का बिल आया, 

उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है 

मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया 

भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया इसे कहते हैं... फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? 

पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल 

बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें