फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes in Hindi: जेलर ने कैदी से कहा- कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार जवाब

Fri, 25 Feb 2022 03:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने की वजह से हम सभी मानिसक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


एक औरत अपने पति की कब्र पर पंखा से हवा कर रही थी।

राह चलते पंडित जी उसकी यह पति भक्ति देखकर ठिठक कर रुक गये।

उसने पास जाकर कहा- बहन जी, अब तो यह मर गया है।

अब इस पर पंखा पखा चलाने से क्या फायदा ?

औरत ने ठंडी सांस लेकर कहा- मैं इस कब्र को जल्द सुखाने की कोशिश कर रही हूं

क्योंकि हमारे यहां का कायदा है कि जब तक पति की कब्र सूख न जाए,

औरत दूसरी शादी नहीं कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

संता समोसे को खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला ही खा रहा 
था।

बंता- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?

संता- अरे... मैं बीमार हूं ना,

डॉक्टर ने बाहर की चीजें खाने से मना किया है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पतियों को दुख इस बात का नहीं होता है कि श्रीमती घर का काम करवाती हैं

तकलीफ ये है

कि काम हो जाने के बाद

सहेली से फोन पर कहती हैं -

ये आदमी किसी काम का नहीं है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?

पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।

पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?

पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।

फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर।

अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?

कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।

जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।

कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें