फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है, छात्र की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 20 Mar 2022 06:09 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Viral Jokes:जब टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है - फोटो : iStock
इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपनी हंसी कहीं खो देते हैं। काम और जिम्मेदारियों के बोझ तले लोग इस कदर दब जाते हैं कि उन्हें मुस्कुराने तक का होश नहीं रहता है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि हंसना हमारे लिए उतना ही जरूरी है जितना भोजन और पानी है। जिस तरह बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमारे लिए नियमित रूप से व्यायाम और भोजन करना जरूरी होता है, इसी प्रकार एक स्वस्थ मस्तिष्क के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। हंसने से बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसलिए आज हम आपके लिए जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं, तो चलिए खोलते हैं गुदगुदा देने वाला जोक्स का पिटारा...

रमेश- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगाने की जरूरत पड़ी तो, मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
पप्पू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
रमेश- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी इस्तेमाल न हुआ हो।
विज्ञापन

2 of 7
Viral Jokes:जब टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है - फोटो : Pixabay
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली – जब तुम बड़े हो जाओगे, तो इस फोटो को देखकर कहोगे....
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया....
ये रहा रवि जो लंदन चला गया....
और ये रहा नन्दू जो यहीं का यहीं रह गया...
ये बात सुनकर नन्दू बोला- और ये रही
हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया...
दे चप्पल...दे चप्पल।
विज्ञापन

3 of 7
Viral Jokes:जब टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है - फोटो : iStock
टीचर-सिगरेट पीना स्वास्थ के लिये हानिकारक है.
छात्र- तो आज कमरे मे सिगरेट जला कर रखूंगा…
सारे मच्छरों के फेंफड़े खराब कर दूंगा...

4 of 7
Viral Jokes:जब टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है - फोटो : Pixabay
एक महिला ने संता को अपनी डोर-बेल ठीक करने के लिए बुलाया.
संता चार दिन तक घर नहीं आया.  महिला ने दोबारा फोन करके उसे बुलाया
संता- मैं क्या करूँ, मै पिछले चार दिन से आपके घर आ रहा हूं, घंटी बजाता हूं, लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोलता।
विज्ञापन

5 of 7
Viral Jokes:जब टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है - फोटो : Pixabay
टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं, तो लड़के क्या होते हैं?
टप्पू- सर लड़के चोर होते हैं।
टीचर- वह कैसे?
टप्पू- क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराए धन पर होती है।
विज्ञापन

6 of 7
Viral Jokes:जब टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है - फोटो : iStock
लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं, इनको काटना पड़ेगा।
लड़की - ओह! नो अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है. दरअसल, मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Viral Jokes:जब टीचर ने कहा- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है - फोटो : iStock
पत्नी - मैं बचूंगी नहीं, मर जाऊंगी।
पति - मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं, इसलिए मर जाऊंगी,
तुम क्यों मर जाओगे?
पति - मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें