फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: संता-बंता की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 20 Mar 2022 04:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
हमेशा हंसने और मुस्कुराने से मानसिक तौर पर इंसना स्वस्थ महसूस करता है। बताया जाता है कि हंसी-मजाक से शरीर में खून बढ़ता है। इसकी वजह से तनाव, स्ट्रैस जैसी बीमारियां भी दूर रहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर हम हसंते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी जल्द ही खत्म हो जाता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


एक बार संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था। 

बंता ने पूछा – क्या हो गया?

संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए !!!

संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 

एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।

पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

संता ने अपने नौकर से कहा- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है। 
संता- अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं। 
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें। 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक बार संता का सर फट गया…
डॉक्टर - ये कैसे हुआ?
संता- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
डॉक्टर- तो ?
संता- एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।

दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''

बंता– जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 

वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?

संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 

बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?

संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?

बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 

संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स। 

बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें