फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: लड़की से लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे, वजह जानकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 15 Nov 2023 04:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे।
लड़की- क्यों
लड़का- बड़े जालिम हैं तेरी गली के बच्चे।
लड़की- क्यों क्या हुआ?
लड़का- कुत्ते पीछे लगाकर कहते हैं “जब प्यार किया तो डरना क्या।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी - इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है! डॉक्टर चुप और शराबी मस्त

Jokes in Hindi: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी के साथ भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
अगर बच्चा लिख नहीं पाता, तो कहते हैं "काला अक्षर भैंस बराबर" तो क्या दूसरे जानवर पोस्ट ग्रेजुएट हैं ?
यदि कोई गलती करे तो लोग कहते हैं "गई भैंस पानी में" अजी हमने क्या बिगाड़ा है?
गलती कोई दूसरा करे और बदनामी हम जानवरों की क्यों होती है। 

Jokes Hindi: संता से लड़की वाले- हर महीने कितना कमा लेते हो, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो? 
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ? 
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें