Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वजह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!