फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राजू स्कूल में गधा लेकर पहुंचा, आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 24 May 2021 06:01 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Social Media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..


राजू स्कूल में गधा लेकर पहुंचा

अध्यापिका - ये गधा क्यों लेकर आए हो?

राजू - मैडम, आप ही कहती हैं कि 
आपने बड़े-बड़े गधों को इंसान
बनाया है..., तो मैंने सोचा कि इसका 
भी भला हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : max pixel
पप्पू - मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?

गप्पू - पता नहीं, तुम बताओ?

पप्पू - मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बच्चे ने अपनी मां से पूछा...

बच्चा - मां मैं इतना बड़ा कब हो जाऊंगा कि आपसे
बिना पूछे कहीं भी आ जा सकूं।

मां - बेटा इतने बड़े तो तेरे पिता भी कभी नहीं हुए आज तक।

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पति - मुझे अजीब से बीमारी है। मेरी बीवी जो बोलती हैै
मुझे सुनाई नहीं देता है।

डॉक्टर - यह बीमारी नहीं है तुम पर भगवान की कृपा है।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे और 3 सड़ गए
तो कितने आम बचे?

स्टुडेंट - 10

टीचर - अरे मूर्ख, 10 कैसे बचेंगे?

स्टुडेंट - सड़े हुए आम कहां जाएंगे सर?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sc
संता - चल अब बता जेल को हिंदी में
हवालात क्यों  कहते हैं?

बंता - सिम्पल है यार, क्योंकि वहां पर सिर्फ
हवा और लात खाने को मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें