फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संता बंता की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 24 May 2021 05:25 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : max pixel
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..


संता बंता आपस में बात कर रहे थे...

संता - एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया,

बंता - क्या?

संता - धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं, मान लो 
कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना, सुन भी
लिया तो किसी को कैसे बताएंगे?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : PartyDesires
आजकल तो बच्चों को 
इतने नंबर मिलते हैं,

98.4, 99.4, 99.5, 100

हमें तो ऐसा सिर्फ
बुखार ही आता था।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पिता - बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?

बेटा - जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।

पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
मोटू - डॉक्टर साहब कल से पेट में दर्द है

डॉक्टर - खाना कहां खाते हो?

मोटू - रोजाना होटल में ही खाता हूं।

डॉक्टर - अरे रोजाना होटल में खाना
मत खाया करो।

मोटू - ओह्ह ठीक है अब पैक करा के घर
ले आया करूंगा।

डॉक्टर बेहोश!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जब रात में कुत्ते रोते हैं
विदेशी सोचते हैं -
Dogs might be Hungry

हिंदुस्तान में - कोई आत्मा दिखी
होगी कुछ गलत होने वाला है भाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - आपको पता है पड़ोसी 
के लड़के को गणित में 99 अंक आए हैं।

पति - 1 अंक कहां चला गया?

पत्नी - वह हमारा लड़का जो ले आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें