इंसान की अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए अलग-अलग दवाएं दी जाती हैं। लेकिन हंसी एक ऐसी दवा है जो किसी भी तरह की बीमारी हमारे पास आने नहीं देती। अगर हम रोजाना खुल कर हंसते हैं तो बीमारी चाहे शारीरिक हो या मानसिक हमसे कोसों दूर रहती है। इसलिए हर किसी को रोजाना हंसने की आदत डालनी चाहिए। आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए हम रोजाना मजेदार जोक्स लेकर आते रहते हैं, जो हंसने में आपकी काफी मदद करते हैं।
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला -
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं...!
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!