आज के मजेदार जोक्स: अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हमेशा हंसते रहें और दूसरों को भी हंसाते रहें। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार और धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
पप्पू ने गली के कोने में कचरा फेक दिया !
थोड़ी देर बाद वो घूम फिर कर गली में ही वापस आया,
तो मोहल्ले वाले आपस में लड़ने लगे कि, कचरा किसने फेका !
एक औरत ने गुस्से से कहा- “फेका होगा किसी कुत्ते के बच्चे ने !”
पप्पू हंसा और बोला- “कचरा मैंने फेका और नाम कुत्ते के बच्चे का आ गया !”