फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पति- आज सब्जी बिल्कुल भी ठीक नहीं बनी है, पत्नी का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Thu, 16 Jun 2022 04:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद है। हंसने से इंसान के चेहरे की खूबसूरती बरकरार रहती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति- आज सब्जी बिल्कुल भी ठीक नहीं बनी है...!
पत्नी- चुपचाप खा लो... इसी सब्जी को
फेसबुक पर 600 लोगों ने लाइक किया है और
500 लोगों ने कमेंट में यम्मी भी लिखा है...
और आपके नखरे ही अलग हैं...!
पति बेहोश...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं। 
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो, 
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी - तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? 
भोलू - जी सर, बिल्कुल किया है! 
मास्टर- कौन सा? 
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, 
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं।  
डॉक्टर - तुमको बहुत बड़ी बीमारी है, एक काम करो, 
सारी रात धूप में बैठ जाओ जल्दी ही ठीक हो जाओगे। 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है! डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

कर्मचारी (अपने बॉस से) - सर, मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा।
बॉस- क्यों? 
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं।
बॉस (भावुक होकर) - कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें