फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: रिश्तेदार- बेटा आगे जिंदगी में क्या करोगे...? गप्पू ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Thu, 02 Jun 2022 12:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Today's Funniest Jokes in Hindi: हंसने से हम सभी का मन प्रसन्न रहता है। जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। अगर हम प्रसन्न रहते हैं मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स-चुटकुले लोगों को खूब हंसाते हैं और हमें मानसिक तनाव से दूर रखते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

टीचर- कल क्यों नहीं आया?
पप्पू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।
टीचर- इतना छोटा होके भी
गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?
पप्पू- आपकी बेटी !!!
(टीचर बेहोश )
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रिश्तेदार- बेटा आगे जिंदगी में क्या करोगे...? 
गोली- कुछ भी करुंगा, लेकिन किसी के घर जाकर उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करुंगा।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

महिला- सुबह से चक्कर से आ रहे हैं...
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, एकदम घड़ी की तरह है।
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रखा हुआ है।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत चुनाव में खड़ी हुई।
सहेली-वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहाँ से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है तो मैं ही तो जीतती हूं।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

चोर ने एक आदमी को बाजार में घेर लिया
आदमी- मुझे घर जाने दो
चोर- तेरी जेब में जितना भी पैसा है सब निकाल के दे दे
आदमी- भाईसाहब जेब तो खाली है कहो तो paytm कर दूं...
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यू
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
एक लड़का पार्क मे पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा था,
तभी एक बुजुर्ग आदमी पास से गुज़रे और बोले: बेटे क्या यह हमारी संस्कृति है?
लड़का- नहीं अंकल, यह तो शर्मा जी की मिंकी है।
आप दूसरे पेड़ के पीछे चेक कीजिए शायद वहां हो....!!
बुजुर्ग आदमी बेहोश!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
गोलू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
चंटू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
गोलू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
चंटू- वाह भाई, क्या बात हुई?
गोलू- मैं बैठा था, तो वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें