फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब जुआ खेलने के जुर्म में पुलिस ने पप्पू को किया गिरफ्तार, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 01 Jun 2022 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ ही हंसना भी बेहद जरूरी होता है। हंसते रहने से इंसान दिल की बीमारियों से बच जा सकता है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर की उदासी रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
जिन लड़कों से मोटर साइकिल 
भी डबल स्टैंड पे नहीं
खड़ी होती है...
वो भी अपनी गर्ल फ्रेंड से
कहते हैं जानू तू बोल तो               
दुनिया हिला कर रख दूंगा
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू की गाड़ी कीचड़ में फंस गई
पिंटू- क्या हुआ चिंटू?
चिंटू- गाड़ी फंस गई यार अब इंतजार कर रहा हूं।
पिंटू- किसका?
चिंटू- निरमा वाली तीन औरतों का।

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- "कौन से महीने में 28 दिन होते हैं?"
स्टुडेंट- "सर, वो तो हर महीने में होते हैं...!"
टीचर (गुस्से में)- "जा... बाहर जाकर लाइन में सबसे
आखिर में खड़े हो जा..." थोड़ी देर बाद...
टीचर (गुस्से में)- "तुझे मैंने कहा था न सबसे आखिर
में खड़ा हो जा..."
स्टुडेंट- सर, पर उस जगह पर पहले से ही कोई खड़ा है!!
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापिका- इतने दिन से कहां थे? 
छात्र- बर्ड फ्लू हो गया था। 
अध्यापिका- पर ये तो बर्ड में होता है इंसानों में नहीं। 
छात्र- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- नालायक! तू फेल हो गया। 
आज से कभी मुझे पापा मत कहना। 
बेटा- ओह कमऑन डैड..! स्कूल टेस्ट ही तो था, 
कोई डीएनए टेस्ट थोड़े ही न था।
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी- आज तबीयत कुछ खराब सी लग रही है।
पति- ओह नो, मैं तो सोच रहा था कि आज बाहर चलकर डिनर करेंगे.
पत्नी- अरे मैं तो मजाक कर रही थी।
पति- अच्छा तो अब उठो और खाना बनाओ, मुझे भूख लग रही है।
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
सोनू- कोरोना वायरस तो प्रेमी-प्रेमिकाओं में 
पहले से ही है।
मोनू-कैसे?
सोनू- लड़की अपनी प्रेमी को दिन में 8 से 10
बार तो मैसेज में कहती ही है। बाबू कॉल करोना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें