फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता के साथ मेट्रो में हुआ गजब का हादसा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 29 Apr 2023 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Today Jokes - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: हम सभी के जीवन में हंसने-मुस्कुराने का बेहद महत्व है, क्योंकि हंसते रहने से मन खुश रहता है। इसके साथ ही आप चिंता से मुक्त रहते हैं। आज के समय में इंसान के कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। इसलिए हर हाल में हमें खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। तनाव के माहौल में जोक्स आपको हर तनाव से दूर रखते हैं, क्योंकि लोगों को हंसाने में जोक्स की बड़ी भूमिका होती है। जोक्स रोते हुए लोगों के चेहरे पर भी हंसी लाने का काम करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला - हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
विज्ञापन

2 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
संता- यार आज मेरे साथ मेट्रो में बड़ा गजब हुआ...
बंता क्यों, क्या हुआ?
संता- अरे यार, मैं अपनी सीट पर बैठा हुआ था कि
मेरे सामने खड़े एक लड़की ने राष्ट्रगान बजा दिया और
मैं जैसे ही खड़ा हुआ, वो राष्ट्रगान बंद करके बैठ गई!
 
विज्ञापन

3 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है...!
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं...!

Jokes Hindi: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

4 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा- क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो...?
दूसरे बच्चे ने कहा- हां...!
पहला बच्चा- कैसे...?
दूसरा बच्चा- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!

Funny Jokes: बंता से बोला संता- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
संता(अपने दोस्त से)- कभी किसी ने ये सोचा कि
दवाई के पैकेट में 10 टेबलेट ही क्यों होती है?
बंता- पता नहीं?
संता- तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं कि
10 टेबलेट की यह प्रथा तब चालू करवाई गई थी,
जब लंकाधिपति रावण को सिरदर्द हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें