फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़के ने गर्लफ्रेंड से पूछा- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 27 Sep 2021 01:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 

पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 

बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 

चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

चिंटू- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? 

मिंटू- घरवाली 

चिंटू- मतलब? 

मिंटू- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है.
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।

डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।

रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

लड़का: तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 

लड़की: लोग समय के साथ बदल जाते है ,पर तुम नहीं बदले।

 लड़का: वो कैसे? 

लड़की: जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो...
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

सेठ (नौकर से): जरा देखना...कितना टाइम हो रहा है? 

नौकर: मुझे टाइम देखना नहीं आता।

 सेठ: अच्छा कोई बात नहीं।ये देखकर बताओ कि बड़ी सुई कहां है और छोटी सुई कहां है? 

नौकर: दोनों सुइयां घड़ी के अंदर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock

पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 

बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 

पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 

बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock



मरीज: डॉक्टर साहब मुझे एक समस्या है... 

डॉक्टर: हां जी, बताइए क्या? 

मरीज: बात करते हुए मुझे व्यक्ति दिखाई नहीं देता 

डॉक्टर: ऐसा किस समय होता है? 

मरीज: फोन पर बात करते वक्त....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें