फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब लड़की ने कहा कि मैं एक ऐसे लड़के से शादी करूंगी, जिसका कारोबार ऊंचा हो..., पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 26 Sep 2021 05:45 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


अगर हैंडराइटिंग की बात करें तो...

परीक्षा के अंतिम 15 मिनट में...

छात्रों के अंदर...

डॉक्टर की आत्मा प्रवेश कर जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?

छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है। 
और 
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का (प्यार से एक लड़की से) - जी आप क्या करती हो? 

लड़की (गुस्से में) - जी मैं इग्नोर करती हूं...
और ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं।

लड़का बिना देर किए तुरंत निकल लिया वहां से।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
वो लड़के जो लड़कियों से बड़ी-बड़ी हांकते हुए कहते हैं -
'मैं तुमको कभी भूल नही पाऊंगा!'

वो दुकान पर जा कर ये भूल जाते हैं कि

मम्मी ने दाल कौन सी वाली मंगवायी थी।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था।

पांच सौ फीट की ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते अचानक
हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा।

प्रशिक्षक ने पूछा - क्या हुआ?

जवाब मिला - कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,
सो मैंने पंखे बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की - मैं एक ऐसे लड़के से शादी करूंगी,
जिसका कारोबार ऊंचा हो।

लड़का - तो फिर मुझसे कर लो, मेरी
पहाड़ों पर चाय की दुकान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें