फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- संगठन में ही शक्ति है का एक अच्छा सा उदाहरण दो, छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Sun, 14 Jul 2024 02:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं। 

टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता।
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
आलसी बेटा- पापा एक गिलास पानी देना।
बेटा- प्लीज, दे दो ना...।
पापा- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा।
बेटा- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना।
बेटे की बात सुनकर पिताजी रह गए दंग। 

Jokes: जीजा- ऐसी चाय बनाओ जिसे पीने के बाद मन झूम उठे और तन नाचने लगे, साली का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 

Hindi Chutkule: पति- महोदया, दिन भर कुकिंग शो देखती हो, फिर भी खाना बनाना आया नहीं, पत्नी ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स। 
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें