फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- टीटू बताओ.. अकबर ने कब तक शासन किया था? जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Tue, 31 May 2022 12:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes And Majedar Chutkule in Hindi: हर इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हंसने की सलाह देते हैं। इंसान को कम से कम दिन में एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- टीटू बताओ.. अकबर ने कब तक शासन किया था? 
टीटू- सर जी.. पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक..
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
भोलू की दीवार घड़ी बंद हो गई।
जब भोलू ने घड़ी को खोल कर देखा,
तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला।
भोलू बोला- अब समझ में आया,
घड़ी चलेगी कैसे, इसका तो ड्राइवर ही
मर गया है

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू की भाभी काजू खा रही थी…
चिंटू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो…
भाभी ने एक काजू पप्पू हाथ में रख दिया और बाकि खुद खाने लगी।
चिंटू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां, बाकि सबका स्वाद भी ऐसा ही है…
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
पप्पू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
रानी अपनी सहेली बानी से- क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?
बानी- हां, 5 हजार रुपये की है।
रानी- अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?
बानी- हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।
रानी- क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?
बानी- नहीं, मैंने पति ही बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक बार ट्रेन में 2 सहेलियां सफर कर रही थीं...
एक बोली, हे भगवान मेरी शादी किसी करोड़पति से करवा दो।
दूसरी बोली, अगर करोड़पति ना मिला तो?
पहली बोली 50, 50 लाख वाले दो से करवा देना।
दूसरी बोली, अगर वो भी ना मिले तो ?
पहली बोली, 25, 25 लाख वाले 4 करवा देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें