फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता ने बंता से पूछा- पटाखा और फुलझड़ी का मतलब बता सकते हो, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 04 Nov 2021 11:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

संता बंता आपस में बातचीत कर रहे थे।

संता ने पूछा- पटाखा और फुलझड़ी का मतलब  बता सकते हो।

बंता बोला- हां बिलकुल! मेरी वाइफ तो पटाखा है और।

उसकी बात पूरी हुई नहीं थी कि संता बोल पड़ा-  मेरी फुलझड़ी। 
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

टीचर- सबसे ज्यादा नकल कहां पर होती है?

स्टूडेंट- व्हाट्सएप पर।

टीचर- शाबाश... 100 में से पूरे 100 नंबर।
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
सोनू- यार मेरे पापा दिन प्रति दिन KBC के अमिताभ बच्चन बनते
जा रहे हैं।

मोनू- वह कैसे?

सोनू- उनसे जब भी पैसे मांगो कहते हैं क्या करोगे इतनी धनराशि का?

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक आदमी- तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है?

लड़का- जी, बहुत दूर का रिश्ता है।

आदमी- फिर भी क्या रिश्ता है?

लड़का- जी, वह मेरा सगा भाई है।

आदमी- तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो?

लड़का- क्योंकि इसके और मेरे बीच 7 भाई और हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
भिखारी- क्या बात है साहब, पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे,
बाद में 50 और अब बस 25 रुपये ही देते हैं।

साहब- पहले में कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक
बच्चा भी हो गया है। 

भिखारी- वाह साहब! आप अपने पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

अध्यापक- बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है?

बच्चा- किताबों में।

अध्यापक- वो कैसे? मैं समझा नहीं।

बच्चा- किताब खोलते ही नींद, आ जाती है।

अध्यापक बेहोश!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें