फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: चाची- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है? संता ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 05 May 2023 11:56 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Viral Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है। हंसते मुस्कुराते रहने से आप मानसिक तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। साथ ही हंसने से हमारे शरीर को भी कई फायदे होते हैं। दरअसल, जब हम हंसते हैं, तो हमारे रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है और हमारे अंदर ऑक्सीजन की अधिक मात्रा पहुंचती है। अगर हम खुश रहते हैं तो बड़ी से बड़ी बीमारी से भी छुटकारा पा सकता है। इसलिए लोगों को कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसने की सलाह दी जाती है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चाची- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है? 
संता- बस चाची, चलते चलते बहुत दूर चली गई मुझसे।
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पति- देखो बाहर बारिश हो रही है।
पत्नी- कुछ सोचना भी मत. घर में बेसन नहीं है,
प्याज वैसे भी बहुत महंगे हैं और आज बाई भी नहीं आई है,
सारे बर्तन जूठे पड़े हैं।
हां, अब ये मत कह देना कि चलो एक गिलास और आइस दे दो,
बच्चे अब बड़े हो गए हैं, ये सब अब घर में बिल्कुल नहीं चलेगा।
पति झल्लाकर बोला- अब क्या मैं ये भी नहीं कह सकता हूं कि बाहर बारिश हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
जीजा - अरे साली साहिबा ! क्या तुम जानती हो कि इंसान का दिमाग
24 घंटे काम करता है लेकिन लाइफ में दो बार.. काम करना बंद कर देता है।
साली- अच्छा! कब ?
जीजा जी- पहला एग्जाम के समय और... दूसरा बीवी पसंद करते समय...
साली साहिबा ने दीदी को जीजा जी की बात बता दी।
फिर क्या था अगले पांच दिनों तक जीजा जी को घर में एंट्री नहीं मिली।

4 of 6
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

मास्टरजी- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है?
छात्र- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके...
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू के घर में रिश्तेदार चाय पीते हुए
रिश्तेदार: बेटा आगे क्या करोगे, लाइफ में क्या प्लान है?
पप्पू: कुछ भी करूंगा लेकिन किसी के घर जाकर उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करूंगा...!
पप्पू की बात सुनकर रिश्तेदार नौ दो ग्यारह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
लड़की मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का हैरान होकर –अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें