Majedar Chutkule in Hindi: इंसान की जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। हंसना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। प्रसन्न रहने से आसपास की फिजा खुशनुमा बनी रहती है। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान को नियमित रूप से हंसना रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे जोक्स और चुटकुले लाए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो दर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...
बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा
पति-पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात
सच है क्या ?
पंडितजी-सौ फीसदी सच !
पति-मतलब मुझे अगले जनम में
भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी-बिलकुल !
पति-हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा
नही …!!