फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 28 Oct 2021 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..

पत्नी- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 

पति- हां...! 

पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 

पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
संता और बंता बता करते हुए

संता- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही!

पूरी रात सड़क पर गुजारी 

बंता- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?

संता....नही यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नही हुई है,

और चाबी तो जेब मे थी!!
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है..., तुम्हारे पास क्या है?

गप्पू- मेरे पास माचिस है।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू स्कूल से जल्दी घर आ गया... 

मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए। 

पप्पू- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया। 

मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया। 

पप्पू- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुंच जाऊंगा।

ये पेग और टाइम कब आपस में बदल गए.. 

पता ही नहीं चला!
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock

पापा और 15 साल का बेटे होटल गए

पापा- वेटर एक बीयर और एक आईसक्रीम लाओ

बेटा- पापा आईसक्रीम क्यों आप भी बीयर लीजिए ना

फिर बेटे पर चप्पलों की हुई बरसात
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
एक लड़की मेकअप करके ऑफिस आई,

सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे,

लड़की- मैं कैसी दिख रही हूं ?
 
बॉस- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?

लड़की- ज्यादा मक्खन लगाने की जरुरत नहीं है

बाहर जाके ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें