फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे? लड़के का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 04 May 2024 03:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Today Funny Jokes: हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव से बचने में मदद मिलती है। अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़की- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे? 
लड़का- शायद मै भी मर जाऊं।  
लड़की- क्यों...? 
लड़का- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी - मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है...! 
पति - ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने की सोच रहा था...! 
पत्नी - जानू, मैं तो मजाक कर रही थी...! 
पति - मैं भी मजाक ही कर रहा था, चल उठ के खाना बना...!

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें