Hindi Jokes : हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। साथ ही तनाव की समस्या भी नहीं होती है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स...
पप्पू- मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था कि
भाई कुछ अलग करके दिखा...
गप्पू- फिर तूने क्या किया?
पप्पू- मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब जूते लेकर मुझे ढूंढ रहा है...!!