फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ आई लव यू शब्द का आविष्कार कहां हुआ? टिल्लू ने दिया गजब का जवाब

Wed, 15 Nov 2023 12:10 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं कि कर पाते और मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहे। हंसने मुस्कुराने से आप  तनाव से दूर रहते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही वजह है कि हम आपको सेहतमंद रखने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे।

पत्नी- मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं.
पति- मैं भी बंगाली बाबा के पास जा रहा हूं.
पत्नी- मुझे मांगने के लिए...
पति- नहीं, ये बताने के लिए की कृपा आनी शुरू हो गई है...!!
फिर पति की हुई जो धुनाई...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
औरतों का दिल सही मायनों में कब टूटता है? 
जब वो अपने जैसे प्रिंट का सूट 
मोहल्ले की काम वाली को पहने देखती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ आई लव यू शब्द का आविष्कार कहां हुआ? 
टिल्लू- चाइना में... 
टीचर- वह कैसे? 
टिल्लू- इसमें चाइनीज चीज के ही गुण हैं, ना गारंटी...ना वारंटी।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
गप्पू- क्या...?
पप्पू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम्हें मायके भेजा, फिर भी तुम मुझसे क्यों लड़ रही हो?
पत्नी- Work From Home!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें