फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: छात्र ने लोफर और ऑफर में बताया कमाल का अंतर, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 27 Dec 2023 12:00 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Jokes In Hindi: हंसते रहना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है, सभी लोगों को खुल कर हंसने की आदत बनानी चाहिए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते-मुस्कुराते रहते हैं उनमें स्ट्रेस-एंग्जायटी जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। हंसना शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है, इसलिए इसे दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाइए। ऐसे उपाय करें जिससे आप खुलकर हंस सकें। इस आर्टिकल में हम हिंदी चुटकुले लेकर आए हैं। चुटकुले हमारी जिंदगी को कुछ पल के लिए हंसी और खुशी से भर देते है। दिमाग के रिफ्रेशमेंट के लिए भी यह बहुत मददगार माना जाता है।

पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है! 
पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने की सोच रहा था! 
पत्नी- जानू, मैं तो मजाक कर रही थी! 
पति- मैं भी मजाक ही कर रहा था, चल उठ के खाना बना!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- एक तरफ पैसा और दूसरी तरफ अक्ल बताओ चिंटू तुम क्या चुनोगे?
चिंटू- पैसा।
मास्टर जी- गलत मैं तो अक्ल चुनता।
चिंटू- आपकी बात भी सही है क्योंकि जिसके पास जो चीज नहीं होगी वो वही चुनेगा।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, 
तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था,
जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने पापा को अपना रिजल्ट दिखाते हुए कहा- पापा आप बहुत किस्मत वाले हैं।
पापा- वो कैसे?
चिंटू- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं. अब आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लेडी टीचर- लोफर और ऑफर में क्या फर्क है
स्टूडेंट- बहुत आसान है मैम
आई लव यू अगर लड़का कहे तो लोफर
लड़की कहे तो ऑफर
दे डंडे, दे डंडे, दे डंडे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें