फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पापा- बेटा आज तुम स्कूल क्यों नहीं जा रहे हो? चिंटू ने दिया गजब का जवाब

Wed, 27 Dec 2023 11:46 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए समय ही नहीं है। यही कारण है कि इन दिनों लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर हमारे काम पर होता है। कोई भी काम करने के लिए या पढ़ाई करने के लिए हमारे मन और मस्तिष्क का सही स्थिति में होना बहुत जरूरी है, अन्यथा हम कोई भी काम पूरी एकाग्रता के साथ नहीं कर पाते और हमारे काम पर इसका असर पड़ता है। इसलिए हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने से हमारा मन शांत रहता है और हम इस तरह की परेशानियों से भी बचे रह सकते हैं। 

चिंटू- मिंटू जरा अपनी साइकिल आज मुझे देना।
मिंटू- नहीं।
चिंटू- अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा।
मिंटू ने झट से बोला- तो चीनी खा लेना।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है? 
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं.!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- चिंटू आज तुम स्कूल क्यों नहीं जा रहे हो?
चिंटू- पापा कल स्कूल में हमें तौला गया था और क्या पता आज बेच ही न दें।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- क्या कर रहे हो..?
लड़का- मच्छर मार रहा हूं..!
लड़की- कितने मारे..?
लड़की- पांच मारे। तीन फीमेल और दो मेल!
लड़की- कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन..?
लड़का- तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- बताओ कुतुब मीनार कहां है?
चिंटू- पता नहीं।
मास्टर जी- फिर बेंच पर खड़े हो जाओ।
चिंटू बेंच पर खड़ा हो जाता है और कुछ देर बाद कहता है,
मास्टर जी यहां से भी नहीं दिख रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें