नए साल की शुरुआत हो चुकी है। लोगों कई गोल्स बना कर रखे होंगे इस साल पूरा करने के लिए। किसी ने अच्छी जॉब के लिए सोचा होगा, तो कोई नया घर बनाने की प्लानिंग कर रहा होगा। लेकिन क्या किसी ने अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ सोचा है? शायद नहीं, स्वास्थ्य के लिए ज्यादा कुछ करने की कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस आपकी मुस्कान और हंसी आपकी सारी बीमारियों को दूर कर सकती है। चुटकुले आपको हंसाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मेजदार जोक्स जो नए साल में आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे...
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ
स्टूडेंट- सर, पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ
स्टूडेंट-.....और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं...