फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: 70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए लगाई अर्जी, फिर जो हुआ जानकर खूब हसेंगे आप

Sat, 01 Jan 2022 04:53 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
आपकी एक छोटी सी मुस्कान दूसरों को खुशी का एहसास करा सकती है। हंसना मुस्कुराना अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खुल कर हंसने से कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इससे न सिर्फ हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है बल्कि नींद भी अच्छी आती है। जोक्स हंसने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले, इन्हें पढ़िए और ठहाके लगाते रहिए...  

जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश... 
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला-दस रूपये का है
पप्पू-चार रूपये में दे दो
दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा
पप्पू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख ले... 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत
इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद
ग़ुलाम, बेगम और बादशाह... 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं...
फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं,
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें