Viral Jokes: वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना भी लोगों के लिए एक चुनौती बन गया है। समय की कमी की वजह से लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में लोगों के कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन आप सिर्फ एक छोटा सा काम करके तनाव को दूर कर सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। हंसने में हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
गप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...