फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के सवाल विद्यार्थी ने दिए ऐसे जवाब, हंसी को रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है..

Wed, 15 May 2019 08:27 PM IST
Ayush Jha फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
d

टीचर – अच्छा तो बच्चों

आज मैं तुम्हारा टेस्ट लूंगी

टीचर – बंटू कबीर दास का
एक दोहा सुनाओ

बंटू –
कबीर दास है बाबरो, दोहा गयो बनाय |
खुद तो कबको चली गयो, हमको गयो फसाय ||

टीचर बेहोश ? ?
......................................................................

अध्यापक -तुम बडे मुर्ख हो बालक , मै तुम्हारी उम्र मे अच्छी तरह किताब पढ लेता था |

छात्र - श्रीमान आपको अच्छा मास्टर मिल गया होगा?

विज्ञापन

2 of 5
sc

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा;

मैडम: तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?

मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए, यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा;

मैडम: अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे?

मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला;

पप्पू: मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!

विज्ञापन

3 of 5
Laugh

टीचर:- एक तरफ पैसा,
दुसरी तरफ अक्कल, क्या चुनोगे ?

विद्यार्थीः पैसा.

टीचर:- गलत, मै अक्कल चुनती

विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मेडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है ……………

4 of 5
teacher shimla

मैडम, बच्चे से::
तेरी कॉपी और पेन कहाँ है????

बच्चा-
मेम जबसे आपको देखा
क्या कॉपी और क्या पेन,
तेरे मस्त-मस्त दो नैन,
मेरे दिल का ले गये चैन,
खो गई कॉपी, गुम गया पेन.

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sc
टीचर : बच्चो, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे।

बच्चे : नहीं पीएंगे।

टीचर : कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे!
बच्चे : नहीं करेंगे।

टीचर : लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे!
बच्चे : नहीं करेंगे।

टीचर : वतन के लिए जान दे दोगे!
बच्चे : दे देंगे, ऐसी जिन्दगी का करेंगे भी क्या..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें