फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जेलर- सुना है तुम शायर हो कुछ सुनाओ फिर, कैदी की शायरी सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 14 Jan 2024 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना भले ही हमें टाइम पास करने जैसा लगता है, लेकिन शायद ही लोग जानते होंगे कि यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और जरूरी है। हंसने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने-मुस्कुराने की सलाह देते हैं। हमें किसी न किसी बहाने हर दिन थोड़ा हंस लेना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। सबसे अच्छी बात ये है कि हंसने के लिए आपको कोई समय तलाशने की जरूरत नहीं है आप कभी भी और कहीं भी थोड़ा-बहुत हंसी मजाक कर सकते हैं। जोक्स और चुटकुले भी हंसने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  

पत्नी- अजी सुनते हो ?
ऊपर से वह बैग उतार देना! मेरा हाथ कुछ छोटा पड़ रहा है।
पति- तो जुबान से ट्राई कर ले।
फिर हुई पति की जोरदार पिटाई...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी – शांति किसके घर में रहती है…?
गप्पू – जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं…!!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा शुरू होने से पहले चिंटू अपने दोस्त बंटी को ज्ञान दे रहा था...
अगर परीक्षा में सवाल बहुत कठिन हो तो आंखें बंद करना, 
गहरी सांस लेना और जोर से बोलना- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है, 
इसलिए इसे अगले साल फिर पढ़ूंगा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जेलर- सुना है तुम शायर हो…कुछ सुनाओ फिर!
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खत्म तुम्हारी…!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी – प्यार क्या है…?
पति – इतनी ठंड में कोई आपकी गर्दन पर ठंडे-ठंडे हाथ लगा दे 
फिर भी आप उसे गालियां ना दो…बस यही प्यार है…!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें