फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Sun, 14 Jan 2024 12:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule In Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता बंता आपस में बात कर रहे थे...
संता- एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया,
बंता- क्या?
संता- धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं। 
मान लो कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना, सुन भी
लिया तो किसी को कैसे बताएंगे?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो।
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर..
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है..
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है..
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शिक्षक- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? 
छात्र- सर, आलिया भट्ट, 
शिक्षक- छड़ी हाथ में लिए बोले, नालायक यही सीखा है? 
तभी दूसरे छात्र ने कहा- मास्टर साहब, यह तोतला है, आर्यभट्ट बोल रहा है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?
बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।
पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू चिंटू से कह रहा था- चिंटू, लोहा लोहे को काटता है और हीरा हीरे को काटता है... 
तभी एक कुत्ते ने पिंटू को पीछे से आकर जोर से काट लिया... 
अब बेचारा पिंटू हॉस्पिटल में इलाज करा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें