फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदाके जोक्स: संता ने बहुत कठोर तपस्या की, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 09 Nov 2023 10:51 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट सामने वाले के चेहरे की मुस्कान की वजह भी बन सकती है। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिलाकर हंसते हैं।

संता ने बहुत कठोर तपस्या की...
प्रसन्न होकर भगवान बोले- मांगो वत्स, क्या चाहिए?
संता- सिस्टम से चलिए प्रभु...
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं,
उनका क्या हुआ?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सौम्या- कल तुम किट्टी पार्टी में क्यों नहीं आयी?
दीपिका- यार कल मेरी BMW नहीं आई थी इसलिए
सौम्या- BMW ?
दीपिका- बर्तन मांजने वाली..
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया.?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी...
पत्नी मुस्कुराते हुए - हां तो उसमें क्या हो गया,
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें