फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर ने संता से पूछा- कौन सा ग्रुप है आपका? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 27 Sep 2022 12:48 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : self
Funny Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आप तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम आपको हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसाने में काफी मदद करते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए और मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...

संता डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर ने पूछा- कौन सा ग्रुप है आपका?
संता- आजाद परिंदे
डॉक्टर- अरे ब्लड ग्रुप पूछ रहा हूं WhatsApp की औलाद।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद लोग 'डॉक्टर ही बनते हैं लेकिन
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आप चपरासी से लेकर मुख्यमंत्री तक कुछ भी बन सकते हैं
और हां 'लक' साथ रहा तो इंजीनियर भी।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
लड़की को देखने आई हिंदी प्रेमी उसकी होने वाली सास।
सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
हिंदी में बताओ।
लड़की- नेत्र नेत्र चाय।
सास- क्या मतलब?
लड़की- आई आई टी।
सास कोमा में है।

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि
मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी।
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
डाक्टर ने कहा – आपके पति को अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,
फालतू की फरमाइशें करके उनकी टेंशन मत बढ़ाओ
ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे।
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा – क्या कहा डॉक्टर साहब ने ?
पत्नी ने शांति से कहा – डाक्टर ने जवाब दे दिया है।
 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बच्चों हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा का मतलब बताओ,
गप्पू – जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की कोशिश करता है,
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है।
अब गप्पू कक्षा के बाहर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पिंकू- पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है, जबकि दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है।
टीचर- इरादे बुलंद रखने चाहिए, क्योंकि कहते हैं 
कि इरादा बुलंद हो तो पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
पप्पूो-टीचर जी, मैं तो लोहे से भी पानी निकाल लेता हूं।
टीचर- कैसे?
पप्पू- हैंडपंप से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें