Latest Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी स्वस्थ रहने के लिए लोगों हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से हमेशा दूर रहते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। चुटकुले दुखी इंसान को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है