फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता-बंता की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 17 Jan 2023 01:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: जीवन में तनाव मुक्त रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसलिए हर दिन खुलकर हंसना चाहिए जिससे आप हमेशा स्वस्थ रहें। हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप पढ़कर हंस सकते हैं। 

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 

लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?

संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...

लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न

संता- चौंककर हां, बिलकुल सही

लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?

संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू

लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 

संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी

उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता- हैरानी से, 'कैसे?'

संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर खाना खा रहा था।

बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?

संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरी सास को कुत्ते ने काट लिया।

बंता- ये तो बहुत बुरा हुआ।

संता- हां, बेचारा कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?

बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।

संता- क्या बात कर रहा है, सच में..

बंता- और नहीं तो क्या।

संता- फिर क्या बोली?

बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी


Funny Jokes: संता- भगवान लड़कियां प्यारी होती हैं पर बीवी क्यों इतनी खतरनाक? मिला गजब का जवाब

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, खाते ही गर्मी गायब।

बंता- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?

संता- नवरत्न तेल में पकौड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आज तो चमत्कार हो गया संता...
संता- क्या हुआ?
बंता- खीर का कटोरा मुंह से लगाया
तो दूध पेट में और चावल कटोरी में रह गए।
संता- ऐसा कैसे हो गया?
बंता- जल्दी-जल्दी में मैं मास्क उतारना ही भूल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें