फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता बंता की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 05 Sep 2021 05:20 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता बैठा मूंगफली खा रहा था कि तभी
उसकी गर्लफ्रेंड आ गई।

गर्लफ्रेंड - क्या कर रहे हो?

संता - मूंगफली खा रहा हूं।

गर्लफ्रेंड - अच्छा, अकेले-अकेले?

संता - अब 10 रुपये की मूंगफली में भंडारा करूं क्या?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
रमेश - तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो?

सुरेश - जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी
दी है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दादा - बेटा अंदर से जरा मेरे दांत लेकर आना।

पप्पू - पर दादू अभी तो रोटी भी नहीं बनी?

दादा - अबे रोटी को मार गोली सामने वाली पड़ोसन
को स्माइल देनी है।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - आज पहली बार मैं
आपसे कुछ मांग रही हूं।

पति - अभी कल ही तो साड़ी मांगी थी।

पत्नी - मैं आज की बात कर रही हूं।
ढंग से सुनते भी नहीं हो।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पार्टी में सुंदर लड़की से हंस-हंसकर बातें कर रहे
पति के पास पत्नी आई और बोली...

पत्नी - चलिए घर पर आपको मूव लगा देती हूं।

पति - पर मुझे चोट कहां लगी है?

पत्नी - अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - कहां है बंता?

बंता - गैलरी में बैठा हूं और तू कहां है?

संता - मैं फाइल मैनेजर में बैठा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें