फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: रिंकी ने चिंकी से पूछा- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 26 Jan 2022 07:57 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हंसमुख इंसान दिल और दिमाग दोनों रूप से स्वस्थ रहता है। ऐसा कहा भी जाता है कि अगर आप हंसेंगे और मुस्कुराएंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे। आज जहां भागदौड़ और व्यस्तम जीवन में हंसी की हमारी जिंदगी में बहुत जरूरत है। हंसने से ना सिर्फ हमारी सेहत अच्छी रहती है बल्कि शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है। विज्ञान भी अब इस बात को मानने लगा है कि हंसने से न सिर्फ आपकी शारीरिक सेहत अच्छी रहती है बल्कि हंसने से आपका मूड बेहतर होता है, तनाव में कमी आती है और डिप्रेशन भी नहीं होता। ऐसे में हंसने और मुस्कुराने में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और मुस्कुराने का सफर..........
 
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
दादा: क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का: हां मां, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा: क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का: मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकी - तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
चिंकी - अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए,
और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
रिंकी - तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं।
तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं...
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको... 
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं... 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक पोता अपने दादाजी - दादाजी , 80 साल की उम्र में भी आप दादीजी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है? 
दादाजी - बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Istock
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें