हर इंसान चाहता है कि उसका दिन अच्छा गुजरे। हंसी-खुशी काम करे और अपने सभी काम समय पर निपटा ले। ऐसे में इंसान को चाहिए कि वो अपने लिए पूरे दिन में कुछ समय ऐसा निकाले जिसमें वो खुलकर हंस सके जिससे वो काम के तनाव को कम कर सके। ऐसे में कुछ कॉमेडी वीडियो, जोक्स या चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इनको पढ़कर हम खुद भी खुश हो सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी खुश कर सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें आप पढ़कर पक्का लोटपोट होने वाले हैं.........
एक बार बस के कंडक्टर ने राजू से पूछा -
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
राजू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?