फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब गिफ्ट की दुकान पर महिला ने आईना देखते हुए दुकानदार से पूछा ये सवाल..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 15 Oct 2021 10:38 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


लड़का - तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?

लड़की - लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।

लड़का - वो कैसे?

लड़की - जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और
आज भी बेरोजगार हो।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आया था। 

दुल्हन का पिता - आप कौन हैं?

एक्स बॉयफ्रेंड - जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था।
अब फाइनल देखने आया हूं।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
रोहन - क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो?

मोहन - कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। तभी से 
तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक औरत अकेले कब्रिस्तान में एक कब्र पर बैठी थी

एक आदमी ने पूछा - डर नहीं लगता यहां?

औरत - क्यों, इसमें डरने की क्या बात है।
अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ गई...

इसके बाद से आदमी कोमा में है।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - अब तो दाढ़ी बना लो।

पति - क्यों? कोई प्रॉब्लम?

पत्नी - बाजू वाली पूछ रही थी कि तुम्हारे घर जो बाबा 
आए हैं वह कोरोना का धागा देते हैं क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की गिफ्ट की दुकान में काफी देर गिफ्ट देखने के बाद
एक गिफ्ट की तरफ इशारा करते हुए पूछा…
ये हंसती हुई चुड़ैल कितने की है?

दुकानदार - मैडम जी ये आईना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें