Latest Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि सेहतमंद रहने के लिए जीवन में खुशी रहना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को जरा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनों से हम निपटते हैं!